पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ताेशाम में रोडवेज का पंप नहीं, भिवानी से बसों के लिए डीजल लाने में रोज खर्च हो रहे Rs. 20 हजार

ताेशाम में रोडवेज का पंप नहीं, भिवानी से बसों के लिए डीजल लाने में रोज खर्च हो रहे Rs. 20 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सब डिपो तोशाम में पेट्रोल पंप की व्यवस्था न होने के कारण प्रतिदिन ढाई दर्जन बसों को डीजल लाने के लिए भिवानी आना जाना पड़ता है। सब डिपो में पेट्रोल पंप ना होने के कारण हर रोज भिवानी आने जाने पर 20 हजार रुपये से अधिक के डीजल की बे वजह खपत हो रही है।

तोशाम सब डिपो में 47 बसें हैं। जो अलग-अलग रूटों पर चलती हैं। सभी बसों को डीजल के लिए भिवानी डिपो के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में दूसरे रूट प्रभावित हो जाते हैं। बसों को डीजल के लिए भिवानी डिपो में जाना जरूरी होता है। ढाई दर्जन ऐसी बसेें हैं जिन्हें डीजल लेने के लिए स्पेशल भिवानी आना जाना होता है। एक लीटर में रोडवेज की एक बस पांच किलोमीटर दूरी तय करती है। भिवानी से तोशाम को एक फेरा आने जाने का 60 किलोमीटर का होता है। इस प्रकार एक बस 60 किलाेमीटर चलने में 12 लीटर डीजल की जरूरत होती है। पेट्रोल पंप सब डिपो तोशाम में होता तो डीजल लेने के लिए प्रति दिन 20 हजार रुपये से अधिक बच जाते। इसके अतिरिक्त जब बस डीजल लाने के लिए भिवानी चली जाती हैं तो उस रूट की सवारियां बस का इंतजार करती रहती हैं। सभी बसों के भिवानी चक्कर लगाने से समय व डीजल दोनों का नुकसान होता है।

इस बारे में बस स्टैंड प्रबंधक रामफल टाला ने बताया कि इस मामले में उच्चाधिकारियों को सूचित किया हुअा है, जल्द ही पेट्रोल पंप शुरू होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...