पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खानक के युवक पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज

खानक के युवक पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम | खानक निवासी एक लड़की की शिकायत पर गांव के ही एक लड़के के खिलाफ छेड़छाड़ करने व अभद्र व्यवहार करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया लड़की ने बताया कि खानक निवासी सुनील उसके साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है। लड़की ने बताया कि वह काॅलेज में जा रही थी, उस समय गांव की दो-तीन लड़कियां भी उसके साथ थी। उस समय सुनील ने लड़कियों का पीछा कर गालियां देने लगा व उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। लड़की ने बताया कि सुनील ने उनके साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर सुनील के खिलाफ भादसं की धारा 354, 354 क(4), 354 घ(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...