ताेशाम क्षेत्र में खरीद का नया शेड्यूल जारी
तोशाम| सरसों की खरीद का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। 16 अप्रैल को गांव थिलोड़ व लक्ष्मणपुरा के किसानों की सरसों की खरीद की जाएगी। 17 अप्रैल को कतवार व ढाणी कतवार, 18 अप्रैल को धारण व सिढ़ाण, 20 अप्रैल को गारणपुरा कला व खुर्द, 23 अप्रैल को सागवान, 24 अप्रैल को बागनवाला, चनाना, 25 अप्रैल को हसान, 27 अप्रैल को आलमपुर व 30 अप्रैल को निगाना कला, खुर्स व डाडम के किसानों की सरसों की सरसों खरीदी जाएगी। शेष गांवों का शेड्यूल बाद में जारी होगा।