मेगा माइंड स्कूल में हुई कबड्डी स्पर्धा
ताेशाम | तोशाम स्थित मेगा माइंड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ड्राइवर व कंडक्टर कबड्डी प्रतियोगिता का अायाेजन किया गया। टीम के कप्तान कृष्ण व दूसरी टीम के कप्तान राजपाल यादव थे। प्रबंधक सुरेंद्र राठौड़ व रामअवतार गुप्ता ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि खेलों का जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य ने सम्मानित किया।