पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुसान में पाबंदी के बावजूद शराब बेचने पर हुई पंचायत

बुसान में पाबंदी के बावजूद शराब बेचने पर हुई पंचायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम| गांव बुशान में शराब बिक्री पर पाबंदी के बावजूद अज्ञात युवकों ने रविवार को गांव के पास खोखा रखकर शराब बेचनी शुरू कर दी। इससे ग्रामीणों में रोष उत्पन हो गया और ग्रामीणों ने इस मामले में देर सायं एक पंचायत बुलाई। पंचायत की अध्यक्षता सरपंच बीरसिंह ने की।

पंचायत ने शराब बिक्री पर पाबंदी के बावजूद शराब की बिक्री कर रहे लोगों की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों को दो दिन में खोखे को उठवाने का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण सहमत हो गए। इस अवसर पर नरेंद्र, रामसिंह नंबदार, बृजपाल, अनिल शर्मा, वजीर सिंह, रिंकी, अनूप, राजेश, नरेश, दिनेश, सत्यवान आदि मौजूद थे। गांव बुशान में पिछले दिनों ग्रामीणों ने पंचायत कर शराब की बिक्री पर पूर्णतय पाबंदी लगा दी थी। पंचायत में फैसला लिया गया था कि जो भी गांव में शराब बेचेगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...