पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिस्तौल के बल चालक से स्विफ्ट डिजायर, मोबाइल व पर्स छीनने वाला गिरफ्तार

पिस्तौल के बल चालक से स्विफ्ट डिजायर, मोबाइल व पर्स छीनने वाला गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बवानीखेड़ा | बापोड़ा-देवसर रोड पर पिस्तौल के बल कार, मोबाइल व पर्स छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को अभी उसके दो साथियों को और तलाश है। पुलिस को सूचना मिली की चालक के साथ लूटपाट का एक आरोपी तोशाम बाइपास क्षेत्र पर खड़ा है। पुलिस ने मौके पर छापाकर बाइपास निवासी रविंद्र उर्फ मटका काे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छीनी गई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस को अभी गांव तिगड़ाना निवासी कपिल व नया बाजार निवासी रोमी की तलाश है। तीनों साथियों ने 14 अप्रैल को हांसी टैक्सी स्टैंड से कार तोशाम के लिए बुक की थी। दिनोद रोड पर तीनों कार रुकवाकर चालक से कार नकदी व फोन छीन ले गए थे।

खबरें और भी हैं...