पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाॅलीवुड फिल्म के मुख्य रोल में दिखेगा तोशाम का संदीप

बाॅलीवुड फिल्म के मुख्य रोल में दिखेगा तोशाम का संदीप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम का छोरा इन दिनों अपने अभिनय के बल पर नमक इश्क का बाॅलीवुड फिल्म में सिनेमा के पर्दों पर अपना परचम लहराने जा रहा है। यह दो फिल्मों में पहले भी अपनी भूमिका निभा चुका है, लेकिन वे रिलीज नहीं हो पाई। नमक इश्क का बाॅलीवुड फिल्म में मुख्य अभिनेता सैम का रोल निभाएगा।

तोशाम निवासी संदीप भारद्वाज ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का उसका बचपन से ही लक्ष्य था। जो उसने हासिल कर लिया है। संदीप ने करीबन चार वर्ष पहले एक थियेटर से एक्टिंग का कोर्स किया था। वह करीबन तीन साल से मुंबई में रह रहा है और शाॅर्ट फिल्मों में भी काम कर चुका है। संदीप ने पहले इश्क व तेरे बिना दो फिल्मों में काम किया था जो किसी कारण से रिलीज नहीं हो सकी। अब यह फिल्म नमक इश्क का पर 20 फरवरी से वर्कशॉप चल रही है। मई माह से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फरवरी 2019 में यह फिल्म रिलीज होगी। बीए की पढ़ाई के समय भी उसके पास म्यूजिक का विषय था जिसे वह काफी रूचि के साथ पढ़ता था। संदीप के पिता जगदीश भारद्वाज जोकि यूपी पुलिस में निरिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हाेंने बताया कि उनको खुशी है कि उनका बेटा एक छोटे से गांव से निकलकर फिल्मी दुनियां में पहुंच गया। जगदीश ने बताया कि उनका बेटा अब फिल्म में अभिनेता का रोल अदा करेगा।

तोशाम. कलाकार संदीप भारद्वाज।

खबरें और भी हैं...