पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम आगमन के लिए रातोंरात बना रोड टूटा, गेहूं की ट्राली पलटी

सीएम आगमन के लिए रातोंरात बना रोड टूटा, गेहूं की ट्राली पलटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढाई साल पहले मुख्यमंत्री आगमन से दो दिन पहले रातों रात बनाया गया। रेलवे फाटक बवानीखेड़ा से जनस्वास्थ्य विभाग तक का रोड इतना खराब हो गया है। जहां आए दिन कोई न कोई वाहन धंसा हुआ नजर आता है। जहां दो फुट के गहरे गड्ढे बन गए हैं। रविवार दोपहर रामूपुरा के किसान बल्लू शर्मा को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। अनाज मंडी में पहुंचने से पहले ही गेहूं से भरी ट्राली रोड में बने गड्ढे में पलट गई। इसके चलते किसान का पीला सोना बालू रेत में मिल गया। जिसे दूसरी ट्राली में उठाते समय सारा दिन बेकार हा़े गया अाैर पांच क्विंटल तक का गेहूं खराब हो गया। कस्बावासी संदीप शर्मा, जितेन्द्र फौजी, सुनील रंगा, गगन मक्कड़, संजय चौहान आदि ने बताया कि बवानीखेड़ा में तोशाम व बलियाली साइड से आने वाले वाहनों के लिए दो ही रास्ते है। पहला रास्ता पुराना रेलवे फाटक से होता हुआ रास्ता, दूसरा तहसील कार्यालय से सामने वाला रास्ता है। 21 नवम्बर 2015 को बवानीखेड़ा की अनाज मंडी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का एक धार्मिक दीवान में आगमन हुआ था। उससे दो दिन पहले रेलवे स्टेशन से लेकर अनाज मंडी तथा रेलवे स्टेशन फाटक से लेकर जनस्वास्थ्य विभाग को ठीक करवा कर काम चलाऊ बनाया गया था।

15 दिन ही दिन में रोड में दोबारा से गड्ढे बन गए थे। जिसके बाद कस्बावासियों ने विधायक बिशंभर वाल्मीकि सहित बवानीखेड़ा में आने वाले प्रत्येक मंत्री, अधिकारियों से इस बारे में इस समस्या का समाधान करने की बात कही। परन्तु अभी तक कोई भी कार्य शुरू नहीं हा़े पाया। इसका खामियाजा प्रतिदिन किसी ना किसी वाहन चालक को भुगतना पड़ता है।

बवानीखेड़ा। बवानीखेड़ा की रेलवे स्टेशन फाटक के पास रोड में बने गड्ढे में पलटी गेहूं से भरी टैक्टर ट्रॉली।

खबरें और भी हैं...