पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरसों खरीद के आदेश के बाद धरना किया समाप्त

सरसों खरीद के आदेश के बाद धरना किया समाप्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी में सरसों बेचने से वंचित गांवों की खरीद किए जाने के आदेश के साथ ही अखिल भारतीय किसान सभा उपमंडल परिसर कार्यालय के बाहर 15 मई से जारी अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हो गया है। किसान नेताओं का दावा है कि उपायुक्त महोदय ने आश्वस्त किया है कि वंचित गांवों के किसानों की सरसों ने व्यवस्थित ढंग से खरीदी जाएगी।

वहीं खरीद कार्य पर किसान सभा के पदाधिकारी निगरानी रखेंगे। किसान सभा के खंड प्रधान कर्ण सिंह जैनावास व उप-प्रधान मास्टर रघुबीर भेरा ने बताया कि तोशाम अनाजमंडी के अंतर्गत 19 गांव ऐसे रह गए थे जिनसे एक दाना भी सरसों मंडी में बिक्री थी। इसको लेकर किसान सभा 15 मई से उपमंडल कार्यालय परिसर के मुख्य गेट पर अनिश्चितकाल के लिए धरने पर थी। किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष मास्टर शेरसिंह ने सोमवार को डीसी महोदय से मिलने के बाद धरनास्थल पर पहुंचकर सूचना दी कि शेष बचे गांवों की सरसों खरीदे जाने के आदेश दिए जा चुके हैं। धरना समाप्त किए जाने की घोषणा के साथ ही किसान सभा ने निर्णय लिया कि मंगलवार से किसान सभा के खंड प्रधान कर्णसिंह जैनावास, मास्टर रघुबीर भेरा व इंद्र सिंह कादयान प्रतिदिन मंडी का दौरा करेंगे।

15 मई से जारी था किसान सभा का धरना

खबरें और भी हैं...