ईशरवाल पब्लिक स्कूल का रिजल्ट उत्कृष्ट
तोशाम | ईशरवाल पब्लिक स्कूल का बाहरवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल प्राचार्य अाेमप्रकाश सूरा, निदेशक चत्तरसिंह पिलानिया व अजीत सिंह ने बताया कि विद्यालय के बच्चों का परीक्षा परिणाम लगातार अच्छा आ रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी, कविता व हसीना ने वाणिज्य संकाय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। विज्ञान संकाय में मुकेश, ज्योति, अमित कुमार, प्रीति, नवीन, पुनित महला, रविना, रश्मि, ज्योति व रविना ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।