तोशाम | आदर्श स्कूल मिरान का परिणाम शत प्रतिशत रहा। यह जानकारी देते हुए स्कूल के निदेशक रणसिंह व प्रधानाचार्य सुरेंद्र जांगड़ा ने बताया कि 94 बच्चों में से 35 ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। छात्रा भतेरी ने 459 अंक लेकर स्कूल में टॉप रही जबकि पूजा 455 अंकों के साथ दूसरे व प्रीती 450 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। समिति प्रधान मांगेराम व छात्र अभिभावक प्रधान रामभक्त पूनिया ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।