तोशाम | जापान के ओकिनावा में गत 11 मई से 13 मई तक एशियन कराटे चैंपियनशिप में तोशाम के विशाल महत्ता ने कांस्य पदक हासिल किया है। विशाल का तोशाम पहुंचने पर फूलमालाओं से स्वागत कर खुशियां मनाई। विशाल ने अपने सर्वप्रथम मुकाबले में चाइनीज ताईपे को 3-2 के अंतर से मात दी। इसके बाद यमन देश के खिलाड़ी के साथ हुए मुकाबले में 3-0 से पटखनी देते हुए बाजी अपने नाम की। विशाल का मुकाबला श्रीलंका के खिलाड़ी के साथ हुआ विशाल ने उसे 9-0 के अंतराल से कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया। विशाल ने बताया कि इंडोनेशिया में एशियन गेम के लिए भी उसका टॉप टू में चयन हो चुका है। उन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय कोच सुनील राठी व अपने माता-पिता श्याम सुंदर महत्ता व हेमलता महत्ता को दिया है। इस अवसर पर सरपंच देवराज गोयल, पूर्व सरपंच नानकचंद, मास्टर चंद्रभान, पंच विष्णु दत्त शास्त्री, शुभम शर्मा, पूर्व पंच सुशील कुमार डेमला, रमेश सैनी अादि उपस्थित थे।