पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तोशाम में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य अधर में, लंबे बिजली कटों से बढ़ी परेशानी

तोशाम में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य अधर में, लंबे बिजली कटों से बढ़ी परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
33 केवी सब-स्टेशन पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य बीच में छोड़ देने के कारण तोशाम वासियों के पसीने छूट रहे हैं। गर्मी के सीजन में ओवरलोड की समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए निगम का प्रयास फिलहाल उपभोक्ताओं के साथ-साथ निगम के कर्मचारियों पर भारी पड़ रहा है। हर राेज इस समस्या के कारण हालात खराब हाे रहे हैं। ओवरलोड के चलते कस्बे में लगे 147 ट्रांसफार्मरों में बारी-बारी से सप्लाई दिए जाने का कार्य चलता रहा। ऐसे में नागरिक बार-बार बिजली कटों का सामना करते रहे।

तोशाम में डीएस व एनडीएस उपभोक्ताओं की संख्या पांच हजार से अधिक है। 33 केवी सब-स्टेशन से तोशाम के उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी जाती रही है। गर्मी के दिनों में ओवरलोड व लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए 33 केवी सब-स्टेशन के एक ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जा रही है। 4 मेगावॉट एंपीयर ट्रांसफार्मर के स्थान पर अब 6.3,8 मेगावॉट एंपीयर का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है लेकिन लगभग एक माह से कार्य बीच में छोड़ दिया गया है।

ओवरलोड के चलते होता रहा ब्रेक डाउन

तोशाम में 147 ट्रांसफार्मर हैं जिन पर बारी-बारी से सप्लाई देकर काम चलाया जा रहा है। चार-चार ट्रांसफार्मर की सप्लाई कट कर बिजली दी जा रही है। इस तरह से लोड घटाने के लिए बारी-बारी से चार-चार ट्रांसफार्मरों की सप्लाई काटनी पड़ रही है। ऐसे में बिजली के कट स्वाभाविक है।

झांवरी सब स्टेशन से दी जा रही है सप्लाई

21 अप्रैल को ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू किया गया था। इसके चलते तोशाम के उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई झांवरी सब-स्टेशन से जोड़ दी गई। 21 अप्रैल को अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर 33 केवी सब-स्टेशन पर रख दिया गया था। एक दाे दिन में पूरा हाेने वाला काम एक माह बीतने को है अब तक जस की तस स्थिति में है।

खबरें और भी हैं...