कैरू | गांव खापड़बास में कपास की फसल को भेड़ बकरियों से चरा लिए जाने के मामले में कोई कार्रवाई न किए जाने से दुखी किसान ने डीएसपी तोशाम से शिकायत देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। खापड़बास के किसान महावीर का आरोप है कि गांव के दो लोगों ने गांव के साथ लगती उसके दो किले जमीन में बोई गई कपास को भेड़ बकरियां से बर्बाद कर दी। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने नुकसान के बारे में भेड़ बकरी मालिक से बात कि तो उसके दोस्त ने नकली पुलिस अधिकारी बनकर उसे ही धमकी देते हुए भेड़ बकरियों को पुलिस चौकी में लाने का आदेश दे दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसने इस बारे में कैरू पुलिस को 6 मई को शिकायत दी थी लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। अब पीड़ित ने डीएसपी तोशाम को शिकायत देकर मामले में उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं इस बारे में कैरू पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि गांव खापड़बास में कपास के खेत में भेड़ बकरियां से फसल बर्बाद किए जाने का मामला मेरी जानकारी में नहीं है।