तोशाम | कानूनगो विजय कुमार को सर्वसम्मति से पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का जिला प्रधान चुना गया है। निवर्तमान प्रधान रोहताश शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। पटवारी राजेंद्र जाखड़ ने बताया कि विजय कानूनगो को प्रधान, रविंद्र पटवारी को वरिष्ठ उप-प्रधान, शैलेंद्र पटवारी व लोहारू से विकास पटवारी को उपप्रधान चुना गया है। बवानीखेड़ा से उग्रसेन पटवारी को सचिव, पटवारी ललित बामला को कोषाध्यक्ष, महेंद्र को लेखा निरीक्षक, दलीप पटवारी को जिला नुमाइंदा व देवेंद्र पटवारी को प्रचार सचिव बनाया गया है।