सरसों खरीद के मामले को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर किसानों के अनिश्चितकालीन धरने काे कांग्रेसी नेता एडवोकेट हरिसिंह सांगवान व अध्यापक संघ से जुड़े नेताओं ने समर्थन दिया। किसान सभा की मांग है कि जिन गांवों का एक दाना भी अभी तक मंडी में खरीदा नहीं गया है उन गांवों की शीघ्र खरीद हो इसके अलावा सरसों खरीद में हुए गोलमाल की भी जांच हो और आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो।
किसान सभा तहसील प्रधान कर्ण सिंह जैनावास व उप-प्रधान मास्टर रघुबीर भेरा ने बताया कि हैफेड की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 10 मई तक सरसों की खरीद करनी थी।