पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीआईएएसएफ जवान ने पत्नी पर लगाया नींबू पानी में जहर मिलाने का अाराेप

सीआईएएसएफ जवान ने पत्नी पर लगाया नींबू पानी में जहर मिलाने का अाराेप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्ती एक गांव में सीआईएएसएफ जवान ने अपनी प|ी पर नींबू पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। वहीं प|ी का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे बंधक बनाकर मारपीट करते हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना अंतर्गत एक गांव के सीआईएएसएफ के जवान को प|ी की अाेर से नींबू पानी में जहर पिलाने की शिकायत पुलिस को मिली है। जानकारी के अनुसार जवान सात मई को दस दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। प्रवीण का आरोप है कि 13 मई को प|ी से नींबू पानी पिलाने की बात कही। नींबू पानी में जहर मिलाया हुआ था। जवान का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी तनख्वाह को हड़पना चाहते हैं। जवान की शिकायत पर पुलिस ने प|ी, ससुर राजपाल, सास संतोष, साला महेंद्र, साले की प|ी गुड्डी, साली सुशीला के खिलाफ भादसं की धारा 328, 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। उधर प|ी ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग तंग करते हैं। महिला ने शिकायत में बताया है कि 13 मई को पति, जेठ दिनेश, जेठानी बबली, सास व ससुर ने मारपीट की। इसके अलावा महिला ने कमरे में बंद करने, कपड़े फाड़ने व जान से मारने की धमकी दिए जाने की भी शिकायत की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...