पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब पीकर मारपीट, तोड़फोड़ करने और नकदी चुराने में चार के खिलाफ केस दर्ज

शराब पीकर मारपीट, तोड़फोड़ करने और नकदी चुराने में चार के खिलाफ केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संडवा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद सहित विभिन्न चार लोगों के खिलाफ जानमाल को नुकसान पहुंचाने, नकदी चोरी करने, एससी एसटी एक्ट व अवैध हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गांव संडवा निवासी व अंबेडकर सभा कोषाध्यक्ष मिंटू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 14 मई को दोपहर दो बजे गांव संडवा निवासी धर्मेंद्र, सरल निवासी अमित व दो अन्य व्यक्ति शराब पीकर घर आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी वहीं मारपीट भी की। इससे लगभग दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दो पिस्टलों व लोहे की रॉड के साथ आए इन युवकों ने अंबेडकर सभा के करीबन 35 हजार रुपये का नकदी (चंदा) भी ले गए। मिंटू ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों के साथ गाली-गलौच भी की। घटना को अंजाम देने दौरान जब 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को शिकायत दी तो आरोपी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। मिंटू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादसं की धारा 323, 452, 427, 506, 379 बी के तहत व आर्म्स एक्ट व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।

खबरें और भी हैं...