पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ताेशाम उपमंडल परिसर में रोजगार मेला 23 काे

ताेशाम उपमंडल परिसर में रोजगार मेला 23 काे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम| उपमंडल परिसर में 23 मई को सुबह 10 बजे रोजगार मेला किया जाएगा। यह जानकारी सहायक रोजगार अधिकारी पंकज ने दी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में फर्टिलाइजर व एक सिक्योरिटी कंपनी के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में मैट्रिक से बीए तक के पढ़े लिखे युवा भाग ले सकते हैं। इसके लिए उम्र 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच अनिवार्य है। रोजगार मेले में भाग लेने वाले युवाओं को अपने साथ रोजगार कार्यालय का पंजीकरण, आधार कार्ड, पैन कार्ड, योग्यता के दस्तावेज तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। सहायक रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार कार्यालय तोशाम में होने वाले इस मेले में नवयुवकों को रोजगार संबंधी विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बेरोजगार युवकों से आह्वान किया है कि वे इस रोजगार मेले का लाभ उठाएं।

खबरें और भी हैं...