पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छता कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने दो घंटे किया श्रमदान

स्वच्छता कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने दो घंटे किया श्रमदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम | बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप सौ घंटे स्वच्छता कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय में दो घंटे सफाई अभियान चलाया। प्राचार्या सुनीता देवी ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता का होना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से वातावरण को स्वच्छ रखने कि अपील करते हुए बताया कि हमारा नैतिक दायित्व बनता है कि हम इस बारे में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 1 मई से 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत महाविद्यालय की छात्राएं 2 घंटे स्वच्छता अभियान चलाएगी। इस दौरान छात्राएं महाविद्यालय परिसर व तोशाम में न केवल स्वयं सफाई अभियान चलाएगी बल्कि लोगों को भी इस बारे में प्रेरित करेंगी। छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जन जागरण अभियान चलाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...