सुखवाल समाज की बैठक आज
खटवाड़ा | सुखवाल समाज आम चौखला की बैठक रविवार को सुबह 10.15 बजे त्रिवेणी संगम स्थित ऋषि श्रृंग परिसर में होगी। अध्यक्षता श्रृंग समाज सुधार समिति मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष करेंगे। बैठक में पिछली बैठक के विचारणीय प्रकरणों पर निर्णय करना, समाज सुधार सहित विभिन्न बिंदुओं पर समाजजन के समक्ष चर्चा की जाएगी।