पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोसाइटी से 75 हजार रुपए से भरा 90 किलो का लॉकर ही उड़ा ले गए चोर

सोसाइटी से 75 हजार रुपए से भरा 90 किलो का लॉकर ही उड़ा ले गए चोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीती रात चोरों ने मुख्य मार्ग पर स्थित मामाभांचा के सोसाइटी में धावा बोल दिया। यहां लॉकर में रखे 75 हजार रुपए नगदी समेत 90 किलो वजनी लॉकर को उठा ले गए। चोरी की खबर लगते ही क्राइम स्क्वायड व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। सप्ताहभर के भीतर हुई तीन बड़ी चोरियों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। तुमगांव थाना के अंतर्गत हुई दो बड़ी चोरियों के बारे में पुलिस के हाथ कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात मामाभांचा के सोसाइटी को चोरों ने अपना निशाना बनाया। यहां मेन गेट में लगे ताला को तोड़कर चोर सोसाइटी में घुसे। बाद इसके लॉकर रूम के दरवाजे का ताला तोड़ा। यहां घुसने के बाद लॉकर को खोलने का प्रयास किया। लॉकर नहीं खुलने पर चोरों ने 90 किलो वजनी लॉकर को उठाकर ले गए। लॉकर में 75 हजार रुपए नगदी व महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। शुक्रवार की सुबह चौकीदार को चोरी का पता चल सका। बाद इसके इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

दो लाख के जेवरात साफ

बीते रविवार को तुमगांव थाना के ग्राम मालीडीह में चंद्राकर परिवार के एक घर से पेटी में रखे करीब दो लाख के जेवरातों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय घर के सदस्य सोए हुए थे। सुबह नींद से जागे तब चोरी का पता चला। यहां चोरों ने जेवरात से भरे पेटी को घर के पीछे बाड़ी में लाया और जेवरात लेकर भाग निकले। यहां डॉग स्क्वायड की मदद ली गई लेकिन चोरों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगे।

1.2 लाख के गहने चुराए

15 मई की रात गढ़सिवनी निवासी बलराम सोनकर के घर में चोरों ने धावा बाेलकर सवा लाख के जेवरातों की चोरी कर ली। प्रार्थी बलराम सोनकर व उसकी प|ी छत पर सोये थे। करीबन रात तीन बजे उसकी मां वाशरूम के लिए उठी थी तो बाहर से संकल दरवाजे में लगा था, उसके आवाज लगाने पर वह छत से नीचे आया। संकल खोला देखा तो बाजू कमरे में जहां पर ताला बाहर से बंद नहीं था। यहां से 1 लाख 21 हजार 500 रुपए के सोने चांदी के जेवरात की चोरी हुई।

खबरें और भी हैं...