पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवास बनाने के लिए प्रथम किस्त का 24 हजार लेकर कार्य नहीं शुरू करने वालों के विरुद्ध सख्त हुआ प्रशासन

आवास बनाने के लिए प्रथम किस्त का 24 हजार लेकर कार्य नहीं शुरू करने वालों के विरुद्ध सख्त हुआ प्रशासन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दस लाभुक के विरुद्ध लिखित शिकायत, 300 अन्य पर कार्रवाई की तैयारी

जांच करने जाने वाले पर्यवेक्षकों को धमकी देते हैं लाभुक

उमेश महथा. टुंडी

टुंडी प्रखंड के सुदूर गांवों के 300 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए दिए गए अग्रिम राशि लेकर लंबे समय से आवास निर्माण कार्य में दिलचस्पी नहीं लेने वाले लाभुकोंं पर प्रशासनिक गाज गिरने की तैयारी शुरू हो चुकी है। प्रथम चरण में दस लाभुकों के खिलाफ पुलिस से बीडीओ ने की शिकायत है। जिससे लाभुको में हलचल मच गई है। अधिकारी अब इस योजना को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं और इसे लाभुकों का पॉकेट मनी नहीं बनने देने वाले हैं। मनियाडीह थाना क्षेत्र के जीतपुर पंचायत अंतर्गत बस्तीकुल्ही गांव निवासी नंदलाल राय पिता झरी राय को टुंडी प्रखंड से वर्ष 2016-17 में एक युनिट प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया गया। जिसके एवज में प्रथम किस्त के रूप में चौबीस हजार रुपए राशि 24 मई 2017 को खाता संख्या 593018210002819 में हस्तांतरित किया गया। किंतु लंबे समय बीत जाने के बाद भी लाभुक द्वारा आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। इस संबंध में टुंडी प्रखंड कार्यालय से नोटिस किए जाने के बाद लाभुक द्वारा बतलाया गया की अभी तक उसके बैंक खाते में राशि का हस्तांतरण नहीं हुआ है। जबकि लाभुक के बैंक खाते के अवलोकन से पता चला की लाभुक द्वारा राशि की निकासी की जा चुकी है। इसी तरह लाभुक दुर्गा राय पिता हुरू राय, गांव बस्तीकूल्ही पंचायत जीतपुर, तथा मोसोलाल हांसदा पिता परमे हांसदा गांव बाघमारा पंचायत मछियारा, सुंदर मुर्मू पिता नुनूलाल मुर्मू गांव फतेहपुर पंचायत फतेहपुर, नंदलाल मुर्मू पिता रूपलाल मुर्मू गांव कर्णपुरा पंचायत जांताखूंटी पर भी वर्ष 2016-17 में चौबीस हजार रुपए की निकासी कर आवास निर्माण प्रारंभ नहीं किया गया है।

इसी तरह टुंडी थाना क्षेत्र के टुंडी गांव निवासी नंदलाल रजक पिता सोफी रजक को वर्ष 2016-17 में एक युनिट प्रधानमंत्री आवास आवंटित कर प्रथम किस्त के रूप में दिनांक 25-07-2017 को इनके बैंक खाता संख्या 47021041000077 में 24 हजार रुपए हस्तांतरित किया गया। वहीं लंबे समय बीत जाने के बाद भी लाभुक द्वारा आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। इस संबंध में टुंडी प्रखंड कार्यालय से लाभुक को नोटिस किए जाने पर बतलाया गया की उसके खाते में राशि का अंतरण नहीं हुआ है। वहीं लाभुक की बैंक खाता का अवलोकन करने पर पता चला की लाभुक द्वारा उक्त राशि की निकासी कर ली गई है। वहीं इसी तरह बरवाटांड पंचायत के अंतर्गत कपासटांड गांव निवासी लाभुक धनंजय सोरेन पिता अर्जुन सोरेन, बेगनोरिया पंचायत के अंतर्गत टुंडी पहाड़ गांव निवासी दुर्गा मुर्मू पिता दशरथ मुर्मू, कोल्हर पंचायत अंतर्गत कोल्हर गांव निवासी नथानियन टुडू पिता मनवेल टुडू, कोल्हर पंचायत के बड़ानागपुर गांव निवासी सबोदी देवी पति संजवाल सोरेन, के द्वारा आवास निर्माण की एवज में 24 हजार अग्रिम लेकर आवास निर्माण में चुप्पी साधे हुए हैं।

पर्यवेक्षकों से लाभुक करते हैं दुर्व्यवहार : प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति रिपोर्ट को लेकर जब पर्यवेक्षक वहां जाते है तो लाभुक उनसे दुर्व्यवहार करने लगते है और सीधे धमकी दे देते है कि ज्यादा करोगे तो फंसा देंगे। डर से पर्यवेक्षक वापस आ जाते है। दरअसल इस क्षेत्र में सरकारी कर्मचारी डर से कुछ बोलते भी नहीं है इसी का फायदा लाभुक उठा रहे हैं।

जल्द ही तीन सौ लाभुकों पर होगी कार्रवाई: महेश्वरी प्रसाद यादव

टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्र यादव ने बताया की पहले हमने टुंडी और मनियाडीह थाना में 10 के विरुद्ध लिखित शिकायत दे दी है। इसके बाद टुंडी प्रखंड के लछुरायडीह पंचायत के 20, कमारडीह 21, बरवाटांड 25, कटनियां 19, कदैया 25, राजाभीट्ठा 18, बेगनरिया 17, लुकैया 16, रतनपुर 20, टुंडी 10, कोल्हर 10, पूर्णाडीह 21, जांताखूंटी 20, फतेहपुर 13, मछियारा 17, मनियाडीह 11, जीतपुर 15 लाभुकों द्वारा मोटी अग्रिम राशि लेकर आवास निर्माण कार्य में चुप्पी साधने वालों के खिलाफ एक सप्ताह में शिकायत की जाएगी।

खबरें और भी हैं...