पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारूति नंदन यज्ञ को ले निकली कलश यात्रा

मारूति नंदन यज्ञ को ले निकली कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडी|टुंडी प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र स्थित बरवाटांड़ फुलझर गांव में श्रीश्री 108 मारुति नंदन महायज्ञ सह हनुमत मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 251 कन्याएं एवं महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में शामिल महिला एवं कुंवारी कन्याएं मझलीटांड़ जोरिया से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल लेकर गाजे-बाजे के साथ गांव भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे। यहां विधि-विधान के साथ यज्ञ स्थल शुद्धिकरण के साथ हनुमंत मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय यज्ञ में बनारस के विद्वान पंडितों द्वारा प्रवचन होगा।

खबरें और भी हैं...