पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफल बच्चों को मिला पुरस्कार

सफल बच्चों को मिला पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडी महर्षि मेंही विद्या विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित टुंडी के संग्रामडीह स्थित महर्षि मेंही विद्यापीठ विद्यालय परिसर में बुधवार को विद्यालय के वार्षिक परीक्षा में सफल छात्र छात्राओं को एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित टुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव के हाथों विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम के इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि श्री यादव ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में बौद्धिक शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना भी आवश्यक है इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ थोड़ा समय निकालकर खेलकूद में भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का निवास होता है कार्यक्रम के अवसर पर बाल वर्ग से लेकर कक्षा आठ तक के वैसे छात्र छात्राओं को जो अपने कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं उन्हें मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...