पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत फाइनेंस कंपनी के रएजेंट से ़ लाखों की लूट

भारत फाइनेंस कंपनी के रएजेंट से ़ लाखों की लूट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडी | टुंडी थाना अंतर्गत टुंडी- गिरिडीह मुख्य पथ पर जियाजोरी जंगल के पास बुधवार की दोपहर 3 बजे के आसपास पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा भारत फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ता से दिनदहाड़े 1 लाख 46 हजार 8 सौ 63 रुपये लूट लिए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि भारत फाइनांस कंपनी के रिकवरी एजेंट सरिया गिरिडीह निवासी सुधीर कुमार वर्मा द्वारा बुधवार को पूर्वी टुंडी के चालधोवा से 23514 रुपये, चुरुरिया से 20500 रुपये, घुरनीबेड़ा से 15750 रुपये वहीं टुंडी प्रखंड से लुकैया से 14685 रुपये, लोधरिया से 34230 रुपये टुंडी हटिया रोड से 38184 रुपये, कुल मिला कर 146863 रुपये की वसूली कर JH 02 R/ 4251 नंबर की अपनी बाइक पर टुंडी से गिरिडीह की ओर जा रहे थे। इसी बीच पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधकर्मियों ने ओवरटेक कर जियाजोरी जंगल के पास रास्ता रोक लिया और रिवाल्वर की नोक बाइक की चाभी छीन ली एवं सारा पैसा लूट कर वापस टुंडी की ओर भाग निकले।

खबरें और भी हैं...