पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टुंडी में ग्राम स्वराज अभियान के तहत निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली

टुंडी में ग्राम स्वराज अभियान के तहत निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में ग्राम स्वराज अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई।

कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटनिया पंचायत में टुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी भीखन प्रसाद वर्मा, प्रमुख कमला मुर्मू, मुखिया बबली दास, प्रखंड समन्वयक प्रेम कुमार सिन्हा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता आरवी सिन्हा सहित कटनिया मध्य विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र- छात्राओं ने पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर रैली निकाली एवं लोगों को अपने- अपने घरों के आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

वहीं टुंडी पंचायत में बालिका मध्य विद्यालय के बच्चियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। पंचायत की मुखिया श्रीमती नेमिया देवी, पंचायत सेवक भोला मांझी, वार्ड सदस्य भावनी शंकर भगत, गेंदा लाल सिंह, विकास सिंह, स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिका शामिल थीं, जबकि कोलर पंचायत के मुखिया श्रीमती रीता मिश्रा के नेतृत्व में पंचायत भवन में उपस्थित क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई गई।

खबरें और भी हैं...