पेड़ से गिरने के कारण एक की मौत
टुंडी| टुंडी थाना अंतर्गत दक्षिण टुंडी क्षेत्र स्थिति बेगनरिया पंचायत के बसाहा गांव निवासी स्वर्गीय गुडू मुर्मू के 40 वर्षीय पुत्र नयन मुर्मू का बुधवार की संध्या लगभग 5बजे घर के ही नजदीक एक पेड़ से गिर जाने के कारण मौत हो गई। गुडू घर के जलावन हेतु लकड़ी लाने के लिए पेड़ पर चढ़ा था, इसी बीच पैर फिसल जाने से वह पेड़ से गिर गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। गुडू घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। उसकी मृत्यु से घरवाले के समक्ष घोर समस्याएं उत्पन्न हो गई है। घर वाले का रो- रो कर बुरा हाल है।