पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गढ़ गांव में बालाजी की मूर्ति पर गदा से वार, चाेला खंडित होने से रोष

गढ़ गांव में बालाजी की मूर्ति पर गदा से वार, चाेला खंडित होने से रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर थाना क्षेत्र के गढ़ गांव स्थित घाटी वाले बालाजी मंदिर में मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने बालाजी की मूर्ति को खंडित कर दी जिससे लोगों में गहरा रोष है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बस्सी एसीपी पुष्पेन्द्र सिंह, तूंगा व बस्सी पुलिस थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। इस मामले में पुजारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट के अनुसार करीब 150 साल पुराने घाटी वाले बालाजी मंदिर से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है। आसपास क्षेत्र के गढ़, कडखा, चपडया, कोठया आदि गांवढाणियों के लोग यहां पूजा करते है। मंगलवार रात करीब 8 बजे किसी अज्ञात लोगों ने बालाजी की गदा से मूर्ति को खंडित कर दिया जिससे चोला टूट गया। बालाजी की मूर्ति में सामने ललाट पर दरार आ गई। पुजारी शंकरलाल को रात करीब 8 बजे घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी। मूर्ति खंडित होने की सूचना आग की तरह गांव में फैली तो लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को चेतावनी दी कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश शीघ्र पकड़े नहीं गए तो लोगों को मजबूरन आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा। बस्सी एसीपी पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़ का कहना है कि गढ़ गांव में बालाजी की मूर्ति खंडित होने की सूचना मिलने पर मौके पर गए थे। वहां मूर्ति का चोला खंडित होना पाया गया। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...