समिति ने लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार
कार्यालय संवाददाता| कोटपूतली
मानव कल्याण सेवा समिति ने मंगलवार को 88 वें लावारिस शव का हिंदू रीतिरिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि 14 अप्रैल को नीलकंठ होटल के सामने अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव की शिनाख्तगी के लिए पुलिस ने बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था लेकिन शव की पहचान नहीं होने पर समिति ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान एसआई राजेश कुमार, बीडीएम चौकी प्रभारी वीरेन्द्रसिंह, कांस्टेबल महावीर, समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी, सत्यनारायण सैनी, सुरेश कसाणा आदि मौजूद रहे।