ओपन नेशनल कबड्डी महासंग्राम में घसो की टीम बनी चैंपियन
उचाना. घसो में आयोजित ओपन नेशनल कबड्डी महासंग्राम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। फोटो | भास्कर
उचाना | घसो में आयोजित दो दिवसीय नेशनल ओपन कबड्डी महासंग्राम में घसो की टीम फाइनल मुकाबले में राजीव गांधी कॉलेज उचाना की टीम को 15-11 से हराकर चैंपियन बनी। सेमीफाइनल में राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना की टीम ने खेड़ी सफा को 18-10, घसो ने घसो बी को 14-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। विजेता को 51, द्वितीय को 31 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। तीसरे स्थान पर रही घसो बी टीम को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। पंजाब, राजस्थान, दिल्ली के साथ-साथ प्रदेश भर की 50 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पहुंचे। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कबड्डी हरियाणा प्रदेश का परंपरागत खेलों में से एक है। कॉमनवेल्थ खेलों में जीते गए मेडलों में से प्रदेश के 22 मेडल हैं। इस मौके पर एयरफोर्स की टीम के कोच द्रोणाचार्य अवार्डी बलवान सिंह ढूंढवा, सरपंच संदीप, सुरेंद्र घसो कलां, रणबीर सिंह, प्रधान अमित, प्रवीण पहलवान, नरेंद्र पहलवान, राजीव पहलवान, निशा चौधरी, हरेंद्र डूमरखा मौजूद रहे।