पावर हाउस में चलेगा काम तीन घंटे बंद रहेगी बिजली
उचाना | बिजली निगम कार्यालय के पास अर्बन एरिया के 33 केवी पावर हाउस में 17 अप्रैल को कार्य के चलते सुबह नौ बजे से लेकर 12 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि छातर गांव में पावर हाउस की क्षमता को बढ़ाने के लिए 17 से 22 अप्रैल तक चलने वाले कार्य के चलते खेतों की बिजली 22 अप्रैल तक बाधित रहेगी। इस दौरान पावर हाउस के अधीन आने वाले गांवों की बिजली भी प्रभावित होगी।