मकान का ताला तोड़ सोना व नकदी चुराई
उचाना | उचाना कलां गांव के वार्ड 10 में भौंगरा रोड पर राजेंद्र शर्मा के मकान से चोरों द्वारा मकान का ताला तोड़कर सोना, नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। राजेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर को उनकी प|ी सूरजमुखी अनाज मंडी में उसके भाई सतपाल शर्मा के घर गई थी। जब वो घर से गई तो मकान, दरवाजा पर ताला लगाकर गई। शाम को पांच बजे घर आई तो दरवाजा, मकान का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर अलमारी का लॉक भी खुला हुआ था। चोरों द्वारा अलमारी में रखा 12 तोले सोना, एक किलो चांदी के साथ दस हजार के करीब की नकदी को चोरी कर लिया। थाना प्रभारी मंदीप कुमार ने बताया कि राजेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।