नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही करसिंधु की टीम
उचाना | हिसार में भारतीय खेल विकास बोर्ड द्वारा आयोजित महिला नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में बाबा प्रेमनाथ खेल एकेडमी करसिंधु की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकेडमी संचालक डॉ. जयभगवान ने बताया कि 9 अप्रैल से 11 अप्रैल तक हिसार के महाराजा अग्रसेन इंडोर हॉल में प्रतियोगिता हुई। इसमें 22 राज्यों से 2500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। करसिंधु की टीम ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। तीसरे स्थान के लिए टीम करसिंधु ने राजस्थान की सीकर को 29-3 से हराया। कोमल, किरण, ज्योति, पूजा 8 जून से मलेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम इंडिया के लिए खेलेंगी। चार खिलाड़ियों का चयन हिसार में हुई प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।