- Hindi News
- National
- निजी स्कूल संचालक नहीं देते स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, बीईओ को शिकायत की
निजी स्कूल संचालक नहीं देते स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, बीईओ को शिकायत की
उचाना | विभिन्न गांव के अभिभावकों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी आरके अहलावत को लिखित रूप में शिकायत करते हुए कहा कि अनेक प्राइवेट स्कूल संचालक उनके द्वारा अपने बच्चों को दूसरे स्कूलों में एडमिशन करवाने के लिए मांगे जाने वाले स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र नहीं देते हैं। स्कूल संचालक बार-बार उनके चक्कर कटवाने के साथ-साथ कई प्राइवेट स्कूल इसको लेकर तरह-तरह के नियम तक होने की बात कहते हैं। शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किए हुए हैं कि कोई भी अभिभावक किसी भी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल से अपने बच्चे का स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र तुरंत ले सकते हैं।
बीईओ आरके अहलावत ने बताया कि खंड के नौ प्राइवेट स्कूलों के बाकायदा नाम देकर अभिभावकों ने शिकायत की थी कि बार-बार मांगने पर भी ये स्कूल बच्चों के स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र नहीं देते हैं। ऐसे स्कूल संचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ऑनलाइन एडमिशन होने के कारण एमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन एसएलसी बनते हैं। एक बच्चे का दाखिला अब एक ही विद्यालय में होता है। इससे फर्जी दाखिले बंद हो चुके हैं। जब तक पिछला स्कूल एसएलसी जारी नहीं करता है नए स्कूल में दाखिले संभव नहीं हैं। स्कूल संचालकों को चाहिए कि वो अभिभावक द्वारा अपने बच्चों के स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र मांगने पर स्कूल संचालक दें।