पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 50 लाख से छातर पावर हाउस की बढ़ेगी पावर

50 लाख से छातर पावर हाउस की बढ़ेगी पावर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छातर गांव के 33 केवी बिजली घर से जुड़े गांव के ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में ओवर लोडिंग से गुल रहने वाली बिजली की समस्या से छुटकारा मिलेगा। बिजली निगम 50 लाख रुपए खर्च करके पावर हाउस की आठ एमवीए की क्षमता को बढ़ाकर 10 एमवीए करेगा। इसको लेकर 17 से 22 अप्रैल तक कार्य पावर हाउस में चलेगा।

छातर गांव के पावर हाउस की पावर बढ़ने के बाद ओवर लोडिंग की वजह से लगने वाले कटों से कुचराना कलां, छातर, करसिंधु के साथ-साथ कुछ हिस्सा खेतों की लाइन का जो अलीपुरा, करसिंधु का आता है उनको भी फायदा होगा। गर्मी के मौसम में लगने वाले ओवर लोडिंग कट से बिजली की किल्लत इन गांवों में अधिक रहती थी। गांव के लोग कई बार ओवर लोडिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए पावर हाउस की क्षमता बढ़ाने की मांग करते आ रहे थे।

मंजीत, वीरेंद्र खटकड़, वीरेंद्र मोर, बलवान ने कहा कि गर्मी के मौसम में पावर हाउस में ओवर लोडिंग से कट लगने की समस्या अधिक रहती है। खेतों की लाइन में बिजली के कट ओवर लोडिंग से लगते है। यहां पावर हाउस की क्षमता को बढ़ाने का काम कुछ दिनों में बिजली निगम द्वारा शुरू किया जा रहा है। इसको लेकर वो विधायक प्रेमलता से कई बार मिले थे। अब उनकी मांग विधायक द्वारा बिजली निगम के उच्चाधिकारियों से मिलकर दूर कराने का काम किया।

खबरें और भी हैं...