पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की कर्मचारियों ने उठाई मांग

पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की कर्मचारियों ने उठाई मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना. पेंशन बहाली संघर्ष समिति की बैठक को संबोधित करते हुए समिति के प्रदेश संयोजक सुखदेव श्योकंद।

उचाना| बिजली निगम के प्रांगण में मंगलवार को पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा की अगुवाई में बैठक हुई। इसमें सभी विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में 1 जनवरी 2006 के बाद नियमित या भर्ती हुए कर्मचारियों को एमपीएस के तहत जो पेंशन दी जा रही है उसका विरोध करने, पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने के लिए पेंशन बहाली संघर्ष समिति की अगुवाई में संघर्ष करने को लेकर रणनीति बनाई गई।

संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक सुखदेव श्योकंद ने कहा कि नई पेंशन स्कीम एमपीएस पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी है। इस स्कीम के तहत कर्मचारी की कमाई शेयर बाजार (एसबीआई, यूटीआई, एलआईसी) में लगाया जा रहा है। मात्र 1200 से 1400 रुपए पेंशन दी जा रही है। इससे ज्यादा तो प्रदेश में बुजुर्गों को पेंशन मिल रही है। एमपीएस में काटे पैसे से ही मात्र अंशदान पेंशन मिल रही है जबकि पुरानी पेंशन स्कीम में ऐसा नहीं है। इस मौके पर हिसार जोन प्रभारी राजबीर ढिल्लो, कर्मबीर कापड़ो, अनिल श्योकंद, संजीव दहिया, अशोक कुमार, सुनील शास्त्री, अमित संधु, रामनिवास श्योकंद, दिलबाग सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...