हरियाणा कर्मचारी महासंघ के रामनिवास बने जिला प्रवक्ता
उचाना| परिवहन विभाग के रामनिवास खरकभूरा को हरियाणा कर्मचारी महासंघ का जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया। रामनिवास खरकभूरा ने बताया कि बीते दिनों सामान्य बस स्टैंड उचाना परिसर में हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिला महासचिव दयानंद शर्मा ने बैठक का संचालन किया। मुख्य रूप से महासंघ के राज्य सचिव जयबीर जुलानी ने हिस्सा लिया था।