पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेहूं की आवक ने पकड़ी तेजी, तीन दिनों में हुई 6 लाख 80 हजार बैगों की खरीद

गेहूं की आवक ने पकड़ी तेजी, तीन दिनों में हुई 6 लाख 80 हजार बैगों की खरीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | तीन दिनों में गेहूं की आवक व खरीद ने तेजी पकड़ी है। विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा तीन दिनों में 6 लाख 80 हजार 715 बैगों की खरीद की है। मंडी में गेहूं की आवक एकाएक तेज होने से मंडी के फड़ों पर गेहूं के लिए जगह कम हो गई है। किसान मंडी के आसपास कच्चे में गेहूं उतार रहे हैं। किसानों, आढ़तियों ने गेहूं के बैगों का उठान तेजी से करने की मांग की है।

आढ़ती सज्जन, रामनिवास, रोशन, रामकुमार ने कहा कि तीन दिनों में गेहूं की आवक बढ़ने लगी है। गेहूं की खरीद तो वैसे 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी थी लेकिन फसल में नमी के चलते तीन दिन पहले से खरीद होनी शुरू हुई है। मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह ने कहा कि सभी खरीद एजेंसियों को खरीद के 72 घंटे के अंदर-अंदर गेहूं के बैगों के उठान के निर्देश दिए गए हैं। उठान को लेकर किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडी में गेहूं की खरीद शुरू होने के बाद गेहूं की आवक बढ़ी है। सरकारी मापदंड के अनुसार जो भी गेहूं की फसल है उसको मंडी में आते ही खरीदा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...