पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गीता विद्या मंदिर स्कूल में 69 विद्यार्थियों में 51 ने मेरिट और 18 ने प्रथम श्रेणी में नाम दर्ज कराया

गीता विद्या मंदिर स्कूल में 69 विद्यार्थियों में 51 ने मेरिट और 18 ने प्रथम श्रेणी में नाम दर्ज कराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | दसवीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में गीता विद्या मंदिर स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल प्राचार्य सविता सिंगला ने बताया कि 69 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 51 विद्यार्थियों ने मेरिट, 18 ने प्रथम श्रेणी में नाम दर्ज करवाया। स्कूल में कनिका 97 प्रतिशत, रेणू 96 प्रतिशत, चीनू ने 95.2 प्रतिशत अंक लेकर टॉप तीन में स्थान प्राप्त किया है। स्कूल का साल दर साल बेहतरीन परीक्षा परिणाम आ रहा है।

स्कूल प्रबंधक समिति सचिव आरके गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों ने स्कूल स्टॉप की मेहनत से मेरिट, प्रथम श्रेणी में नाम दर्ज करवाया है। इस मौके पर मदन लाल जैन बड़ौदा, दयानंद मित्तल, सुरेंद्र जैन, नरेंद्र गोयल, डॉ. ऋषि मित्तल, रामनिवास शर्मा मौजूद रहे। वहीं, श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां का परिणाम शानदार रहा। प्राचार्य डॉ. शमशेर मलिक ने बताया कि अंकित पुत्र रमेश ने 484, चाहत पुत्री मनोज नचार ने 483, इंदू पुत्री मुरारी लाल ने 481 अंक प्राप्त किए। संस्था शिक्षा निदेशक राजीव उप्पल ने कहा कि विद्यार्थियों, स्कूल स्टॉफ की मेहनत से परिणाम शानदार रहा। अशोका विद्या मंदिर स्कूल खटकड़ का परीक्षा परिणाम 71.43 प्रतिशत रहा। स्कूल संचालिका सुनम सुनील खटकड़ ने बताया कि 14 विद्यार्थियों में से 2 ने मेरिट, 8 ने प्रथम श्रेणी में स्थान पाया। स्कूल का 12वीं कक्षा के बाद दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है।

खबरें और भी हैं...