पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम नरेंद्र मोदी से घबराए विपक्षी दल : प्रेमलता

पीएम नरेंद्र मोदी से घबराए विपक्षी दल : प्रेमलता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा विधायक प्रेमलता ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ लोगों ने मतदान किया है। भाजपा 104 सीट लेकर यहां पर सबसे बड़ा दल बना। कुछ सीटें पूर्ण बहुमत से कम रह गईं। पीएम नरेंद्र मोदी की निरंतर बढ़ रही लोकप्रियता से सभी विपक्षी दल घबरा गए हैं। इन दलों के नेताओं को लगने लगा है कि अब जहां भी चुनाव होंगे, वो सत्ता से दूर रहेंगे। ऐसे में ये दल गठबंधन करने लग गए हैं। एक-दूसरे को वोट भी ट्रांसफर करवाते हैं। ये दल कितने ही गठबंधन कर लें, लेकिन जब लोकसभा चुनाव होंगे तब भाजपा पूर्ण बहुमत लेकर सत्ता में काबिज होगी। वे झील गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। इस मौके पर हरेंद्र सिंह डूमरखां, आढ़ती एसोसिएशन नरवाना उप उपप्रधान एवं ग्राम प्रभारी विजेंद्र डूमरखा कलां, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान राजेश शर्मा, सुभाष गोयल, नसीब दनौदा, सोनू, रमेश मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...