उचाना | उचाना खुर्द में राजकीय आईटीआई में 21 मई को रोजगार मेला लगेगा। प्राचार्य विनोद कुमार ने बताया कि मेले में हिमाचल प्रदेश से कंपनी के अधिकारी पहुंचेंगे। जो छात्र रोजगार मेले में आएंगे वो अपने साथ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बायोडाटा लेकर आएं।