उचाना | पुरानी मंडी में महाराजा अग्रसेन मंदिर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें हांसी से विधायक रेणुका बिश्नोई ने हिस्सा लिया। संगठन को गांव-गांव में मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश में आने वाला कल कांग्रेस का है। आज भाजपा के शासनकाल से हर वर्ग के लोग तंग हैं। कर्नाटक चुनाव को लेकर रेणुका बिश्नोई ने कहा कि ये पब्लिक है ये सब जानती है। जिस तरह से पूरे देश ने देखा कि कांग्रेस, जेडीयू के पास सरकार बनाने का पूरा आंकड़ा होने पर भी उनको नहीं बुलाया गया। इस मौके पर रणधीर पनिहार, रमेश सैणी, ओमप्रकाश बिश्नोई, प्रताप श्योकंद, वीरेंद्र कापड़ो, पंकज शर्मा, संजय भौंगरा, प्रमोद पालवां, डॉ. रघुबीर, चरणा शर्मा आदि मौजूद रहे।