उचाना | खरकभूरा गांव में राजीव गांधी खेल परिसर में युवा संगठन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता विक्रम पहलवान ने की। उन्होंने कहा कि खेल परिसर खरकभूरा में 25 मार्च को आयोजित समृद्धि यज्ञ में आने वाले लोगों के लिए एक अस्थाई रास्ता बनाया गया था। इस अस्थाई रास्ते को बंद करवाने के लिए कई बार प्रशासन से मिल चुका हूं लेकिन यह रास्ता आज तक बंद नहीं किया गया है।