ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित
उचाना | नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोथ में आयोजित जिलास्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में 12 स्कूलों से 115 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियन बनी। स्कूल ने 23 गोल्ड, 7 सिल्वर मेडल जीते। स्कूल चेयरमैन राजेंद्र सिंह, टीवी कलाकार एवं पार्षद सागर शर्मा ने पदक विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।