पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई को लेकर एसडीएम ने दिए निर्देश

सफाई को लेकर एसडीएम ने दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | शहर में आने वाले दिनों में स्वच्छता को लेकर अभियान में तेजी दिखाई देगी। बाजारों, बस स्टॉप, वार्डों में एसडीएम डॉ. शिल्पी पातड़ द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश नपा को दिए। पालवां बस स्टॉप सहित विभिन्न बाजारों में सफाई अभियान चलाकर दुकानदारों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

डॉ. पातड़ ने कहा कि स्वच्छता को लेकर दुकानदारों, राहगीरों को चाहिए कि वो प्रशासन का सहयोग दे। खुले में कूड़ा-कर्कट न डाले ताकि बाजारों में गंदगी न फैले। स्वच्छता को लेकर सामाजिक संगठन, एसोसिएशन सहित पार्षद भी प्रशासन का सहयोग करें। हम स्वच्छता को लेकर गंभीर होंगे तो हमारा शहर सुंदर नजर आएगा। दुकानदारों को चाहिए कि वो अपनी दुकानों में डस्टबिन रखे ताकि कूड़ा-कर्कट सड़क पर डालने की बजाए उसमें डाला जा सकें। सभी वार्डों में, बाजारों में बैठक करके स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों के साथ वो खुद बाजारों में सफाई अभियान चलाएगी।

खबरें और भी हैं...