दीक्षांत समारोह में 142 विद्यार्थियों को उपाधि दीं
सीआरएसयू के कुलपति डॉ. राजबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी हरियाणा नंबर वन है। हमारे बेटे-बेटियां निरंतर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। वे राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना के सभागार में आयोजित दीक्षांत एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता बांगर शिक्षा समिति के चेयरमैन सज्जन सिंह, प्रिंसिपल डॉ. रामकिशन ने संयुक्त रूप से की। प्रिंसिपल डॉ. रामकिशन वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर समिति महासचिव हीरा लाल, मा. राय सिंह आर्य, लाला नरसीराम, मा. रामकुमार, नफे सिंह, संजीव डूमरखां, डॉ. राजेश श्योकंद, कुमार अनिल, जयपाल, नीना शर्मा, राजबीर, उपेश मलिक, राहुल, बिजेंद्र, मंजू, रूपेंद्र, हरिओम मौजूद रहे।
इनको मिला सम्मान
कार्यक्रम के ऑग्रेनाइनिंग सेक्रेटरी डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि स्नातकोत्तर इतिहास विषय में 22 विद्यार्थियों, कलां संकाय में 75, विज्ञान संकाय में 25, वाणिज्य संकाय में 20 विद्यार्थियों को उपाधियां वितरित की गई। खेलकूद, सांस्कृतिक, एनसीसी, एनएसएस, शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे वाले विद्यार्थियों को 2 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में दी गई। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल अर्जित करने वाले विद्यार्थी रीतू, रीना, रिंकू, सचिन, विक्रम, विकास को 11-11 हजार रुपए दिए।
उचाना. राजीव गांधी महाविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में छात्रा को उपाधि देते सीआरएसयू के कुलपति डॉ. राजबीर सिंह सोलंकी।