पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी पेंशन बहाल के लिए 27 मई को सांसद दुष्यंत को सौंपेंगे ज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाल के लिए 27 मई को सांसद दुष्यंत को सौंपेंगे ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचाना मंडी में पेंशन बहाली संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सुनील शास्त्री ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर समिति के प्रदेश संयोजक सुखदेव श्योकंद ने हिस्सा लिया। बैठक में नई पेंशन स्कीम के भविष्य में दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। श्योकंद नेे कहा कि कोई एमएलए, सांसद एक दिन के लिए भी बनता है तो वह पूरी उम्र पेंशन लेता है। कर्मचारी पूरी उम्र नौकरी करने के बाद भी पेंशन से वंचित रहते हैं। अब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति को लेकर कर्मचारी आंदोलन करेंगे। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए 27 मई को हिसार में सांसद दुष्यंत चौटाला को इसको लेकर ज्ञापन भी दिया जाएगा।। इस मौके पर विकास खटकड़, राजबीर ढिल्लों, सुनील, कुलदीप, सुनील शास्त्री, सुरेंद्र, करतार सिंह , सुनीता, अनिता, अमित, ऋतु, अमरजीत कौर, सुमनलता, जोगिंद्र मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...