पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेहतरीन परीक्षा परिणामों पर स्कूल में रहा खुशी का माहौल

बेहतरीन परीक्षा परिणामों पर स्कूल में रहा खुशी का माहौल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12वीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में स्कूलों में बेहतरीन परीक्षा परिणाम आने पर खुशी का माहौल रहा। प्लस प्वाइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खापड़ के 53 विद्यार्थियों में से 12वीं कक्षा में 26 विद्यार्थियों ने मेरिट, 17 ने प्रथम श्रेणी में नाम दर्ज करवाया। स्कूल संचालक आरएम सांगवान ने बताया कि मंदीप ने 449, अंजू 447, अमरजीत ने 441 अंक प्राप्त करके स्कूल में टॉप तीन में रहे। हर साल की भांति इस साल भी परीक्षा परिणाम बेहतर रहा।

महर्षि लोमश सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रचना ने आर्ट विषय में 483 अंक लेकर हरियाणा में पांचवा स्थान प्राप्त किया। स्कूल संचालक गजे सिंह गिल, प्राचार्य संदीप गिल ने बताया कि 44 विद्यार्थियों में से 27 ने मेरिट प्राप्त की। 17 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में नाम दर्ज करवाया। श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। प्राचार्य डॉ. शमशेर मलिक ने बताया कि 241 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 82 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की। स्कूल का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। ऋतिका ने कलां संकाय में 94 प्रतिशत, बेबी ने विज्ञान संकाय में 93 प्रतिशत, अंजलि ने वाणिज्य संकाय में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

कन्या गुरुकुल गैंडा खेड़ा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। प्राचार्या बंतो देवी ने बताया कि 115 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें से 88 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की तो 27 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में स्थान बनाया। रविना, अन्नु, पूनम ने पब्लिक एड में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अशोक विद्या मंदिर स्कूल के 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। तीन ने मेरिट, 7 ने प्रथम श्रेणी में नाम दर्ज करवाया। स्कूल संचालिका सुमन खटकड़ ने बताया कि आधे से अधिक विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छातर के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 25 ने मेरिट प्राप्त की। प्राचार्य अजीत कुमार ने बताया कि अकाउंट विषय में योगेश ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

खबरें और भी हैं...