स्ट्रेटेजिक इम्प्लांट्स से बिना चीरे के 72 घटों में बत्तीसी लगाई
उदयपुर | उदयपुर डेंटल क्लिनिक में स्ट्रेटेजिक इम्प्लांट्स की कार्यशाला हुई। इसमें विशेषज्ञ डॉ. विवेक गौड़ और उनकी टीम ने डॉ. सौरव सिंह, डॉ स्मिता सिंह, डॉ प्रियंका के साथ मिलकर दो मरीजों का आपरेशन किया। स्ट्रेटेजिक इम्प्लांट्स से बिना चीरा, टांका, ग्राफ्टिंग के 72 घटों में स्थाई बत्तीसी लगाई गई। सामान्य इम्प्लांट पद्धति में इसे करने में 6 माह तक लग जाते हैं। उन परिस्थितियों में जैसे कि जबड़े की हड्डी कमज़ोर हो या कैंसर के इलाज में काटनी पड़ी हो, ऐसे मरीजों में भी इस तकनीक से 72 घंटे में स्थायी बत्तीसी लगाई जा सकती है। इस पद्धति के जनक स्विट्ज़रलैंड के डॉ स्टीफन इडहे हैं और डॉ. विवेक गौड़ उनके सहयोगी हैं।